स्वस्थ्य रहने के लिए पोषण आहार का सेवन अनिवार्य : डीसी

By Sahab Ram
On: April 19, 2022 10:40 AM
Follow Us:

डीसी ने कहा कि इसी प्रकार पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार की ओर से 2 लाख से अधिक  ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया है ताकि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में 9 हजार से अधिक योग, आयुष व पोषण वाटिकाओं की स्थापना करवाई गई है जिससे बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 58 लाख से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है और कुपोषण को दूर करने में सरकार का सहयोग देने का वादा किया है।
 

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

डीसी ने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर पोषण पखवाड़ा जन आंदोलन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 21 लाख से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है और कुपोषण को दूर करने की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के विकास, स्वास्थ्य जांच व निगरानी के लिए प्रदेश में लगभग 26 हजार से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस उपलब्ध करवाए हैं जिससे बच्चों को कुपोषण जैसी बीमारी से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment