मलेरिया की रोकथाम के लिए बरतें सावधानियां : डीसी

By Sahab Ram
On: April 19, 2022 10:48 AM
Follow Us:

डीसी ने बैठक में कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण रोकथाम के साथ ही अब बदलते मौसम में मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से गंभीरता से कदम उइाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी के रूप में जिला प्रशासन टीम भावना के साथ कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार, 25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस पर जिला के शिक्षण संस्थानों में मलेरिया रोधी थीम पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान मलेरिया से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा ताकि लोगों को विद्यार्थियों के माध्यम से अधिक से अधिक सजग किया जा सके। उन्होंने नप अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों तथा डीडीपीओ को ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया से बचाव की दिशा में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।
 

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

मलेरिया उन्मूलन की दिशा में उठाए सार्थक कदम : डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिला में ब्रीडिंग चेकर, फील्ड वर्कर द्वारा घर-घर जाकर मलेरिया उन्मूलन संबंधी मच्छर के लार्वा की ब्रीडिंग की जांच की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में फॉगिंग का कार्य तेज गति से करवाएं। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे गांवों में मलेरिया से जागरूकता बारे तथा फोगिंग का कार्य को शीघ्रता से पूरा करवाएं।

उन्होंने कहा कि गांवों में तालाबों व जोहड़ो में गम्बुजिया मछली भी छोड़ी जाए जो मच्छरों को पनपने नहीं देती। उन्होंने निर्देश दिए कि मलेरिया उन्मूलन की सभी टीम ठहरे हुए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का छिडक़ाव करें, जिससे मच्छर का लारवा खत्म हो सके और जानलेवा बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति पर पूर्ण रूप से रोक लग सके।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिला के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एक जगह पर पानी को इक्_ा न होने दें। उन्होंने बताया कि मच्छर ठहरे (एकत्रित) हुए पानी मे अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सप्ताह में एक दिन रविवार को ड्राइ डे के रूप मे मनाएं, इस दिन घर के सभी कूलर व टंकियों को अच्छी तरह से कपड़े से रगडक़र साफ कर लें, फ्रिज की ट्रे का पानी जो बिजली जाने के बाद फ्रिज की बर्फ के पिघलने से ट्रे में एकत्रित होता है, उसको जरूर साफ करें, क्योंकि फ्रिज की ट्रे के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की उत्पत्ति होती है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

घर मे प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। क्योंकि एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं, जिस पानी को निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति न हो पाए। उन्होंने बताया कि कुलर, पुराने टायर, फूलदान, पानी एकत्रित होने वाले सभी बर्तनों इत्यादि को समय-समय पर चैक करें ताकि उसमें पानी खड़ा न हो और इसमें मच्छर पैदा न होने पाएं। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर के काटने से बचा जा सके।
 

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

उप सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विजय प्रकाश ने बताया कि मलेरिया के शुरूआती लक्षणों में तेज ठंड के साथ बुखार आना, सिर दर्द होना व उल्टियों का आना है। इसलिए कोई भी बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर मलेरिया की जांच करवाएं और अगर मलेरिया जांच में पाया जाता है तो उसका 14 दिन का इलाज स्वास्थ्यकर्मी की देखरेख में कराएं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment