टैकनिको इंडस्ट्री लिमिटिड ने 5ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना मरीजों के लिए भेंट किये

By Sahab Ram
On: May 24, 2021 5:49 PM
Follow Us:

टैकनिको इंडस्ट्री लिमिटिड ने 5ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना मरीजों के लिए भेंट किये

रेवाड़ी, 24 मई। कोरोना मरीजों की मदद के लिए निजी कंपनियों की ओर से मदद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बावल की टैकनिको इंडस्ट्री लिमिटिड ने नागरिक अस्पताल रेवाडी के लिए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को चार लाख रूपए के 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। डीसी यशेन्द्र सिंह ने इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में भिजवा दिया है ताकि जरूरत पडऩे पर इनको प्रयोग में लाया जा सके।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि टैकनिको इंडस्ट्री लिमिटिड ने प्रशासन को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देकर बहुत सराहनीय कार्य किया है और समाज के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोविड महामारी के समय में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सख्त जरूरत है। निश्चित रूप से कोरोना से पीडि़त मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और यह कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

इस मौके पर बावल की टैकनिको इंडस्ट्री लिमिटिड के एमडी अरूण गुप्ता, जेएमडी अमित गुप्ता, प्लांट हैड महेश कुमार सी, एचआर हैड सतीश कुमार, रेवाड़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के एसएन शर्मा व अनुराधा भी उपस्थित रहे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment