14 वर्षिय नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफतार

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 11:52 AM
Follow Us:
  • 14 वर्षिय नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफतार –
  • नाबालिक लडकी को पुलिस ने पहले हि बरामद कर ली थी-

थाना कोसली पुलिस ने 14 वर्षिय नाबालिक लडकी को भगाकर लेकर जाने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार किए आरोपी की पहचान बहादुरगढ के झज्जर चुंगी निवासी राहुल के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि रेवाडी जिला कि रहने वाली एक महिला ने गत 23 अप्रैल को दी शिकायत में बताया था की 22 अप्रैल को समय करीब 4.00 पी.एम पर उसकी 14 वर्षिय नाबालिक लडकी बगैर बताए घर से कही चली गई है। जिसका कोई पता नही चला है। हमे शक है कि राहुल निवासी बहादुरगढ उसकी लडकी को भगाकर ले गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस ने महिला कि शिकायत पर भारतीय दण्ड सहिंता कि धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। पुलिस ने जांच मे कार्यवाही करते हुए 26 अप्रैल को लडकी को बरामद कर लिया था। लडकी के कोराना पोजिटीव होने के कारण डाक्टर कि सलाह पर लडकी को परिजनो को सोंप कर होम क्वारेंटीन भेज दिया था। 26 मई को लडकी को डयूटि मजिस्टेट साहब के सम्मुख ब्यान करवाकर सीडब्लूसी द्वारा काऊसिलिंग करवाई गई।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उसके बाद 164 crpc के ब्यान के आधार पर अभियोग मे 4 पोस्को एक्ट जोडी गई है। पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को आरोपी राहुल को गिरफतार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment