मिलावट को रोकने के लिए लिये जा रहे सैम्पल्स , अबतक लिये सैम्पल्स में क्या कार्रवाई की गई ये भी विभाग सार्वजनिक करें

By Sahab Ram
On: June 2, 2021 12:12 PM
Follow Us:

मिलावट को रोकने के लिए लिये जा रहे सैम्पल्स , अबतक लिये सैम्पल्स में क्या कार्रवाई की गई ये भी विभाग सार्वजनिक करें

मिलावट को रोकने के लिए लिये जा रहे सैम्पल्स , अबतक लिये सैम्पल्स में क्या कार्रवाई की गई ये भी विभाग सार्वजनिक करें |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

मिलावट को रोकने लिए समय -समय पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य पदार्थों के सैम्पल्स लेते है और जाँच के लिए भेजकर , रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने की बात कहते है . लेकिन अभीतक लिए सैम्पल्स की रिपोर्ट क्या रही ..और क्या कार्रवाई अभीतक की गई ये भी जिला प्रशासन को सार्वजनिक करना चाहिये . ताकि लोगो को पता चले कि मिलावट खोरी करने का अंजाम क्या होता है.

यहाँ आपको बता दें कि सरसों के तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है, इसलिए मुनाफाखोरों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ऑयल मीलों में जाकर सरसों तेल के सैम्पल्स ले रहा है | रेवाडी जिले में अब तक 9 सरसों की तेल मिलों तथा 3 रिटेल शॉप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

एफएसएसआई के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सचिन कौशिक के नेतृत्व की टीम ने बुधवार को 2 मिलों पर जाकर सरसों तेल के सैंपल लिए जिसमें मोहल्ला बल्लूवाडा में हरीश ऑयल मिल व नजदीक भाड़ावास रोड मां शारदा ऑयल मिल के नमूने लिए गए। लिए गए ऑयल मिल के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजे गए है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सचिन कोशिक ने कहा कि शनिवार से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अभी तक 9 मिलों तथा 3 रिटेल शॉप की चेकिंग की गई है। डॉ सचिन कौशिक ने बताया कि लोगों को शुद्ध सरसों का तेल खाने को मिले, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी को रोकने के लिए तेल मिलों में जांच अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो सैंपल फेल आते हैं, उन पर जुर्माना भी किया जाता है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment