पर्यावरण दिवस: पूर्व मंत्री कप्तान अजय ने पौधे लगा , पौधे वितरित भी किये

By Sahab Ram
On: June 5, 2021 1:54 PM
Follow Us:

पर्यावरण दिवस: पूर्व मंत्री कप्तान अजय ने पौधे लगा , पौधे वितरित भी किये

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने पौधारोपण किया और अपने निवास स्थान पर पौधे वितरित भी किए। इस मौके पर बोलते हुए कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत का उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। जैसा की ज्ञात को बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण वातावरण अशुद्ध होता जा रहा है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाने के संकल्प का दिन है विश्व पर्यावरण दिवस। इस दिन हर व्यक्ति को एक पौधा कम से कम लगाना चाहिए। 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद किया जाए और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए। कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जिससे इस पर रहने वाले जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही है। जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ना की पेड़ों की कटाई जिस तरह से देश में विकास हो रहा है। कंस्ट्रक्शन किए जा रहे हैं उसके बदले कई पेड़ पौधे की कटाई बड़ी मात्रा में कर दी जा रही है। ऐसे में यह जीवनदायिनी पेड़-पौधे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे रहेगी। ऐसे में हमें एकजूट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, कर्मवीर सोनी जिलाध्यक्ष आईटी सैल, संदेश योगी ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी सैल, राजू टेलर, बनवारी लाल, रवि शर्मा, अतुल यादव इत्यादि मौजूद रहे। 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment