डा. अरविंद यादव ने रेलवे स्टेशन पर लगायें पौधे

By Sahab Ram
On: June 5, 2021 2:45 PM
Follow Us:

डा. अरविंद यादव ने रेलवे स्टेशन पर लगायें पौधे

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन हिसार शाखा के सौजन्य से रेल परिसर रेवाड़ी में सहायक मंडल मंत्री बीकानेर मंडल देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरको बैंक के चेयरमैन डा. अरविंद यादव रहे। इस दौरान रेल परिसर में  लगभग 25 पौधे लगए गए।हरको बैंक  के चेयरमैन डा. अरिवंद यादव का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर देवेंद्र यादव के नेतृत्व में अनेकों पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया। सभी ने रेलवे कर्मियों व उनके परिजनों के वैक्सीनशन कैम्प के लिए सहयोग प्रदान करने पर सर्वप्रथम उनका आभार जताया गया।मुख्य अतिथि हरको बैंकचेयरमैन ने अरविन्द यादव ने पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इस दौरान रेलवे परिसर में लगभग 25 पौधे लगाये गए। इस मौके पर अरविंद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की उपयोगिता का अहसास हमें वर्तमान कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान हो गया, जब ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत से लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसलिए आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम लोगो को प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके व लोगों को स्वच्छ पर्याप्त आक्सीजन मिल सके। सहायक मंडल मंत्री देवेन्द्र यादव ने सभी कर्मचारियों की ओर से डा. अरविन्द का रेवाड़ी रेलवे अस्पताल में वैक्सीन के कैम्प आयोजित करने के लिये आभार जताया।इस दौरान डीएमओ डा. केशव गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक सतपाल सिंह, यातयात निरीक्षक सीपी यादव, निरीक्षक सत्यभान लाम्बा, भूपसिंह खरेरा, मानसिंह गांगुली, महेंद्र कुमार, युधिष्ठिर यादव, नमोनारायण मीना, मनजीत, सुभाष चंद, दीपक, अवनीश, लोकेश, प्रमोद, विकास, राजाराम मीना, प्रदीप गोठवाल, हेमंत, दशरथ यादव सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment