स्व. श्रीमती शांति देवी की प्रतिमा का अनावरण कल विवेक बंसल करेगें

By Sahab Ram
On: June 5, 2021 2:52 PM
Follow Us:

स्व. श्रीमती शांति देवी की प्रतिमा का अनावरण कल विवेक बंसल करेगें

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाडी। क्षेत्र के प्रथम विधायक स्व. राव अभय सिंह की धर्मपत्नि स्व. श्रीमती शांति देवी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आज 6 जून को श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज, सहारनवास में किया जाएगा। समस्त परिवार की उपस्थिति में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल मूर्ति का अनावरण करेगें। पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी माता जी स्र्व. श्रीमती शांति देवी जी का 93 वर्ष की आयु में पिछले वर्ष 17 जून को स्वर्गवास हो गया था। उनकी याद में हमारे पूरे परिवार द्वारा उनकी प्रतिमा का निमार्ण करवाया गया है और 6 जून को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि लोगों का हमारी माताजी से बहुत लगावा था। हमारी भी अंतर आत्मा यह थी कि हम उन सभी लोगों को बुलाएं जो कि हमारी माताजी से जीवन भर जुडे रहे। साथ ही सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम भव्य हो। लेकिन कोरोना काल के चलते हम लोगों के जीवन को जोखिम में नही डालना चाहते, साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से भी कार्यक्रम की मात्र 11 लोगों की ही अनुमति दी गई है। इसलिए इस कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि अपने श्रद्धासुमन सोशल मीडिया व फोन के द्वारा ही प्रदान करें ताकि कोरोना प्रोटोकाल का पालन हो सके। कैप्टेन अजय सिंह ने बताया कि अभी कोरोना काल की दूसरी लहर का प्रकोप चल रहा है। कुछ समय बाद जब कोरोना का प्रकोप ठहर जाएगा, उस समय हमारी माताजी श्रीमती शांति देवी जी की याद में एक भव्य कार्यक्रम रखा जाएगा। उस समय सभी शुभचिंतको व कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देकर बुलाया जाएगा। 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment