डीसी ने दिए निर्देश , नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनाने की तैयारी करें स्वस्थ्य विभाग

By Sahab Ram
On: June 7, 2021 12:41 PM
Follow Us:

डीसी ने दिए निर्देश , नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनाने की तैयारी करें स्वस्थ्य विभाग

डीसी ने दिए निर्देश , नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनाने की तैयारी करें स्वस्थ्य विभाग |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 7 जून। डीसी यशेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 20 जून तक सर शादी लाल नागरिक अस्पताल रेवाडी में 8 बैड का आइसीयू तैयार करें। डीसी यशेन्द्र सिंह आज जिला सचिवालय सभागार में कोविड प्रबंधन के कार्यो को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा जारी की गई 41 लाख रूपए की धनराशि का जनहित में प्रयोग करें। और आईसीयू के लिए जो भी जरूरत हो उसके लिए हमें बताएं ताकि हम आपको इसके लिए सामान दिलवा सकें।

यशेन्द्र सिंह ने कहा कि नागरिक अस्पताल में आईसीयू बैड का होना जरूरी है, ताकि जरूरत पडऩे पर गरीब लोग भी अपना ईलाज करवा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में 21 जून तक ऑक्सीजन जनरेटर इंस्टालेशन का कार्य पूरा हो जाएगा, इससे भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार,  सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार, पीएमओ डॉ सुशील माही, डॉ विजय प्रकाश, डॉ अशोक, डॉ दीपक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment