2 सितंबर को रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे अजय चौटाला

By Sahab Ram
On: September 1, 2021 6:03 AM
Follow Us:

2 सितंबर को रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे अजय चौटाला

सितंबर माह में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला प्रदेशभर का दौरा करेंगे। इस दौरान अजय चौटाला सभी 22 जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक करेंगे।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

जेजेपी की तरफ से जारी कार्यक्रमों के अनुसार डॉ. अजय चौटाला एक सितंबर से भिवानी जिले से अपने प्रदेश स्तरीय दौरे की शुरूआत करेंगे। डॉ चौटाला भिवानी स्थित चौधरी देवीलाल सदन में दोपहर तीन बजे भिवानी व दादरी जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक में शिरकत करेंगे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष दो सितंबर को सुबह 10 बजे महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल के सिटी मैरिज हॉल में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा इसके बाद पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे वे रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में जिला स्तरीय बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

डॉ. चौटाला तीन सितंबर को सुबह 10 बजे गुरुग्राम पहुंचेगे। वे यहां तीन अलग-अलग चरणों में पार्टी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद अजय चौटाला दोपहर तीन बजे नूंह अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। पार्टी द्वारा जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाकी जिलों के कार्यक्रमों को भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment