भगवान राम दिलाएंगे कोरोना महामारी से देश व दुनिया को मुक्ति: अरविंद यादव

By Sahab Ram
On: October 25, 2020 3:22 PM
Follow Us:

भगवान राम दिलाएंगे कोरोना महामारी से देश व दुनिया को मुक्ति: अरविंद यादव

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

बुराई पर अच्छाई की जीत स्वरूप हिंदू समाज में दशहरा उत्सव मनाया जाता रहा है। 500 वर्षों से राम मंदिर निर्माण की लड़ाई चल रही थी जो अब समाप्त हो गई है। राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद यह पहला विजयदशमी उत्सव है। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार दशहरा उत्सव पर रावण दहन का कार्यक्रम प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है। उक्त विचार नवनियुक्त हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने प्रसाद वितरण मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर कही। पंचनद सेवा समिति के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी द्वारा प्रसाद वितरण मोबाइल वैन द्वारा शहर में काले छोलों का प्रसाद वितरण किया गया। इस प्रसाद वितरण मोबाइल वैन को रेलवे रोड स्थित मक्खनलाल धर्मशाला से चेयरमैन हरको बैंक अरविंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दशहरा उत्सव पर अरविंद यादव ने हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजा कर देश व दुनिया के लिए भगवान राम से कोरोना महामारी का ख़ात्मा करने के लिए दुआ की गई। अरविंद यादव ने कहा कि भगवान राम कोरोना बीमारी से देश व दुनिया को मुक्ति दिलाएंगे। कोरोना संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम को नही मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी बार बार लोगों से यही अपील कर रहें है कि जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही, आप सब भी कोरोना संक्रमण से अपना बचाव करने के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना जरूरी समझें वाले नियमों की अनुपालना करें। पंचनद जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि दशहरा उत्सव पर रावण दहन नही किया जा रहा लेकिन भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था का उत्साह पहले की तरह इस वर्ष भी देखा गया। आज मोबाइल वैन द्वारा मर्यादापुषोतम श्रीराम का प्रसाद लोगों तक पहुंचाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment