परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कप्तान अजय यादव पर पलटवार

By Sahab Ram
On: July 27, 2020 4:03 PM
Follow Us:

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कप्तान अजय यादव पर पलटवार

कांग्रेस के पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव ने कहा था की जिले में पुलिस की मिलीभगत के चलते ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है , जिसपर आज परिवहन मंत्री ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है की वो अपनी सरकार का राज याद करें , कैसे माइनिंग का खुला व्यापार किया जाता था .

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार को बीजेपी जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए रेवाड़ी पहुँचे . और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी . वहीँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिहवन मंत्री ने कहा है कि दूसरे राज्यों से हरयिाणा में प्रवेश करने वाली बिना परमिट की बसों को किसी भी हाल में नहीं चलने दिया जाएगा और अगर कोई बिना परमिट की बसें मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी . उन्होंने हरियाणा में एक परमिट पर एक से अधिक बस चलने के सवाल पर कहा कि इस बारे में जांच कर अवैध रूप से चलने वाली बसों पर कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा की पहले वो खुद देखे की उनके राज में किस कदर ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जाता था. उन्होंने कहा की कांग्रेस राज में माइनिंग का खुला व्यापार करके सरकार के राजस्व को चूना लगाया गया था लेकिन उनकी सरकार में 702 करोड़ रूपए माईनिंग के प्राप्त किए है और 25 माईनिंग सस्पैंड की है। उन्होंने कहा की अब जो अवैध रूप से संचालन करता है तो उसके खिलाफ आटीए और पुलिस कार्रवाई करती है .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने बयान जारी करके कहा था कि बीजेपी राज में ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है. जिसके कारण सरकार के राजस्व को चुना लगा गोलमाल किया जा रहा है . और पुलिस की मिलीभगत के चलते ओवरलोड वाहनों का संचालन कराया जा रहा है .

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment