डीसी ने त्योहारी सीजन पर आम लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की कि अपील

By Sahab Ram
On: November 1, 2020 1:41 PM
Follow Us:

डीसी ने त्योहारी सीजन पर आम लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की कि अपील

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

त्योहारी सीजन के चलते रेवाड़ी में जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी विभाग अपनी अपनी टीमें गठित कर आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक दिवाली के मद्देनजर सक्रिय नजर आने लगे हैं। दिवाली के दौरान पंच महापर्व पर बाजारों में भीड़ और लोगों को यातायात के जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा मुख्य बाजारों के बाहर बैरिकेटिंग कर दी गई है। वही इस बार दिवाली से पहले ही मुख्य चौराहों पर पुलिस भी तैनात खड़ी है।
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिवाली के त्यौहार पर मिठाइयों का आदान-प्रदान अधिक होता है। ऐसे में लोगों को शुद्ध और बिना मिलावट वाली मिठाईयां खाने को मिले, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं और दिवाली आने तक ऐसे सभी कारखानों को कवर किया जाएगा। जहां तक मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट होने का सवाल है तो इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं और संबंधित एजेंसियां इसकी निगरानी में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अक्टूबर माह में 75 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए गए है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन पर जिला के कारोबारियों व आम लोगों से भी कोविड के नियमों का पालन करने की अपील लगातार जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। डीसी ने कहा कि लोगों को चाहिए कि कोरोना महामारी के इस दौर में पर्यावरण और प्रदूषण के नजरिए से भी प्रशासन का सहयोग करें तथा अपना व परिवार के लोगों की सेहत का खास ख्याल रखें।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment