जिले में 3 दिनों में कोरोना से 5 मौत , रिकवरी रेट 84 फीसदी

By Sahab Ram
On: August 27, 2020 12:09 PM
Follow Us:

जिले में 3 दिनों में कोरोना से 5 मौत , रिकवरी रेट 84 फीसदी

रेवाड़ी और धारूहेड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र, पॉजिटिव केसों का आँकड़ा 3273 पहुँचा  

गुरूग्राम मंडल के आयुक्त अशोक कुमार सांगवान ने आज लोक निर्माण विश्राम गृह रेवाड़ी में रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ जिले की कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह यादव, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीएमओ रेवाड़ी डॉ सुशील माही, डिप्टी सीएमओ डॉ विजय प्रकाश, डीआरओ विजय यादव व महेन्द्रगढ़ जिले के सीएमओ डॉ अशोक कुमार भी उपस्थित रहें।
गुरूग्राम आयुक्त अशोक कुमार सांगवान ने निर्देश दिए कि कोरोना टैस्टिंग को बढ़ाकर कम से कम 1500 किया जाएं, ताकि कोरोना सक्रंमण को फैलने से रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेट मरीज को कोई परेशानी हो तो उसकी सूचना तुरंत मैडिकल ऑफिसर को दें। उन्होंने कहा कि कम्पनियों में टैस्टिंग का कार्य करवाएं तथा पॉजिटिव मिलने पर डेडिकेटिड कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राईवेट अस्पतालों में जाकर कोविड-19 की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

लोगों की सुविधा के लिए बनाई जा रहे मोबाइल ऐप

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि रैडक्रास व स्वास्थ्य विभाग मिलकर एक ऐप तैयार कर रहा है जिसके माध्यम से जिला के तुरंत आंकड़े, लोगों को मिल सकेंगे तथा आस-पास के कोरोना पॉजिटिव केसों की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप में आवश्यक सामग्री के लिए सभी सप्लायर्स की डिटेल भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप में योगा व होम आईसोलेशन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। डीसी ने बताया कि इस ऐप में सभी विवरण दो भाषाओं में हिन्दी व अग्रेजी में उपलब्ध होगा।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

जिले का 84 प्रतिशत रिकवरी लेट

बैठक में सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि इस समय जिला रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है। जिले में 22 स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे है जिनमें नागरिक अस्पताल, एसडीएच, सीएचसी व पीएचसी शामिल है।  सैपलिंग के कार्य में 32 टीमें लगाई है। सैंपलिंग के कार्य के लिए 6 मोबाईल यूनिट भी कार्य कर रही है।  सीएमओ ने बताया कि जिला में रेवाड़ी शहर व धारूहेड़ा दो हॉटस्पोट क्षेत्र है जिनमें सबसे अधिक केस है। हॉटस्पोट क्षेत्र में कुतुबपुर, टीपी स्कीम, शांति नगर, सरस्वती विहार, सैक्टर-3, धारूहेड़ा, नंदरामपुर बास रोड़, कर्ण कुंज व नारायण विहार क्षेत्र शामिल है।

जिले में 3 दिनों में कोरोना से 5 मौत , रिकवरी रेट 84 फीसदी
वीरवार को 75 नए पॉजिटिव केस मिले, 30 हुए ठीक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक जिले से 39614 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3273 कोविड19 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2780 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 21 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 472 एक्टिव केस हैं, इनमें 23 विभिन्न अस्पतालों में व 32 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 417 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
वीरवार को जिले से संबंधित 75 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 48 रेवाड़ी शहर, 6 बावल, 5 खोल, 3-3 धारूहेड़ा व गुगोढ़, दो गोलियाका, और एक-एक केस बालधन कलां, जैतड़ावास, जोनावास, करनावास, प्रहलादपुर, आसलवास, पाल्हावास, शेखपुर शिकारपुर से संबंधित हैं। जबकि  जिले से संबंधित 30 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 7 रेवाड़ी शहर, 5 बावल, 4 सीहा, दो-दो रूध, धारूहेड़ा, धवाना व कोसली तथा एक-एक बिलासपुर, जाडऱा, चिरहाड़ा, भोतवास अहीर, रोझूवास व लूलाअहीर  से संबंधित हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

औद्योगिक क्षेत्र में पॉजिटिव केस
औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य रूप से एएफएलएस बावल में 41, डीबीजी बावल 13, मिण्डा बावल 12, आईजेएल बावल 8, एमकेसीआई बावल 6, डेलफिक इंडिया मसानी व मुसासी बावल में 5-5, आईजीएल बावल में 4, रानेएनएसके बावल, एलएक्स केबल बावल, टैक्निकों बावल व लूमैक्स धारूहेड़ा में 3-3 पॉजिटिव केस है।
सीएमओ महेन्द्रगढ़ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि नारनौल में सेनेटाईजर की कमी है, इस पर आयुक्त ने कहा कि जितनी भी सेनेटाईज की डिमाण्ड है, पूरी कर दी जाएगी। सेनेटाईजर की कोई कमी नहीं है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment