चिरंजीव राव पर बीजेपी का पलटवार, कहा उधार के मुद्दों पर राजनीति बंद करें पिता-पुत्र

By Sahab Ram
On: August 1, 2020 4:23 PM
Follow Us:

चिरंजीव राव पर बीजेपी का पलटवार, कहा उधार के मुद्दों पर राजनीति बंद करें पिता-पुत्र

भारतीय जनता पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट वंदना पोपली ने  विधायक  चिरंजीव राव और उनके पिता कप्तान अजय यादव जो रेवाड़ी से छह बार रेवाड़ी के विधायक रह चुके है उनसे पूछा कि वो किस मुँह से एम्स का जिक्र करते है । इतने लम्बे समय तक विधायक और मंत्री रहे अजय यादव ने रेवाड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्या किया वो तो बता नहीं पाते । लगभग तीस वर्षो तक जन प्रतिनिधि रहने के बावजूद रेवाड़ी का क्या हाल है ये सभी जानते है ।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कह रहे है कि बीजेपी ने अपने शासन काल में जिले में कोई एक परियोजना नहीं आई । और जो उनके राज में परियोजनाएं आई थी उसको भी बीजेपी सरकार पूरा नहीं कर पाई । चिरंजीव राव एम्स बनाये जाने में देरी पर भी बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रहे है ।

ऐसे में अब बीजेपी नेत्री वंदना पोपली ने चिरंजीव राव के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि मनेठी एम्स में कांग्रेस का क्या योगदान है पहले चिरंजीव राव ये बता दें । उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में एम्स की बड़ी परियोजना केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लेकर आये । मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाके को बड़ी सौगात दी है। इसलिए कांग्रेस विधायक इस बारे में बात ना करें तो अच्छा । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द एम्स का काम शुरू हो जायेगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

वंदना पोपली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में दक्षिण हरियाणा में पी पी पी मॉडल पर माजरा श्योराज में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव 2011 में पास हुआ था 2014 तक एक भी ईट नहीं लगी उसका जवाब कौन देगा ।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment