कोरोना अपडेट : आज 86 नए मरीज मिले, 79 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 9, 2020 12:19 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 86 नए मरीज मिले, 79 हुए ठीक

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 51503 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4209 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3626 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 557 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 46720 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 574 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 557 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 47 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 480 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 86 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 45 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 रामपुरा, 2 कोसली तथा एक-एक बेरली खुर्द, भाड़ावास, जाट, कोनसीवास, पिथनवास, तुर्कियावास व खडग़वास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 79 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 15 धारूहेड़ा, 8 बावल, 6 कोसली, 3 चांदपुर की ढ़ाणी, दो-दो बीकानेर, आसलवास, मामडिय़ा अहीर व ततारपुर तथा एक-एक हांसाका,  लोहाना, नांगल जमालपुर, भाड़ावास, निगानियावास व सुठानी से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment