एसओपी की पालना न करने पर नगर परिषद टीम ने 31 चालान कर 11 हजार रूपए का किया जुर्माना

By Sahab Ram
On: May 24, 2021 3:31 PM
Follow Us:

एसओपी की पालना न करने पर नगर परिषद टीम ने 31 चालान कर 11 हजार रूपए का किया जुर्माना

रेवाडी़, 24 मई। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी एसओपी की पालना न करने पर रेवाड़ी शहर में 31 चालान कर 11 हजार रूपए का जुर्माना किया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसी कड़ी में आज कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, पालिका अभियंता अजय सिक्का, बलवान सिंह सहायक, हरकेस लिपिक, अरुण लिपिक, नगर परिषद रेवाड़ी की टीम सरकार द्वारा जारी नवीनतम आदेशों ओड-ईवन (सम विषम) की पालना में निरिक्षण के दौरान टीम द्वारा अपना बाजार, बस स्टैंड,  बजाजा बाजार, माडल टाउन,  सर्कुलर रोड, मोती चौक, नाई वाली, नारनौल रोड अन्य सभी बाजार का निरीक्षण किया गया।’

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार सरकार के दिशा निर्देशों की पालना नहीं करता है तो उसका चालान किया जाएगा और फिर भी अवेहलना करते पाया जाएगा तो उसकी दुकान को सील किया जाएगा और उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी कार्यवाही हो सकती है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी ने कहा कि कोई भी दुकानदार ऐसे किसी भी ग्राहक को सामान ना दे जो मास्क ना लगाए हुए हो। दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि उसके पास सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था हो। दुकान पर ग्राहक निर्धारित स्थान पर ही खड़े हों और ग्राहक भी कम से कम 6 फुट की दूरी पर खड़े होने चाहिए।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment