हरियाणा पुलिस : हरियाणा पुलिस पर अवैध हिरासत के साथ घी और सिलाई मशीन की लूट का आरोप

By Sahab Ram
On: September 3, 2021 9:29 AM
Follow Us:

हरियाणा पुलिस : हरियाणा पुलिस पर अवैध हिरासत के साथ घी और सिलाई मशीन की लूट का आरोप

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा पुलिस पर अवैध हिरासत के साथ घी और सिलाई मशीन की लूट का आरोप लगाया गया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, आईजी रेवाड़ी रेंज और एसपी नूंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

बता दें कि नूंह निवासी कसम ने एडवोकेट फारुख अब्दुल्ला के माध्यम से हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें याचिकाकर्ता ने बताया है कि वह 29 जून 2021 को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर में केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जांच सही नहीं हो रही थी। जिसके बाद याची ने याचिका दाखिल करते हुए जांच को जिला पुलिस से कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच रेवाड़ी पुलिस को सौंप दी गई थी। इस आदेश के चलते बदले की भावना से स्थानीय पुलिस की टीम ने घर में छापा मारा और याची के भाई युसूफ व भतीजे खालिद को अवैध तरीके से हिरासत में ले लिया।

इस दौरान पुलिस ने घर में रखा सोना, नकदी और यहां तक की 10 किलो घी और सिलाई मशीन भी लूट ली। याची ने अब दोनों को अवैध हिरासत से छुड़ाने और लूटी गई चीजों को लौटाने का आदेश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment