12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 9:12 PM
Follow Us:

रोहतक, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय राजीव गांधी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में कोलकाता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े तथा अपने संदेश में सभी नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला से वर्चुअली कार्यक्रम में जुडक़र नागरिकों को योग दिवस का संदेश दिया।
स्थानीय स्तर पर प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने धर्मपत्नी डॉ. रीटा सहित अन्य अतिथिगण के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के अलावा प्रशासन के उच्चाधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों व योग साधकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगासनों व प्राणायामों का अभ्यास किया।
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, ऋषि परंपरा और आध्यात्मिक ज्ञान की अमूल्य धरोहर है। आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है और भारत विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। रोहतक की पावन धरती पर हजारों लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि योग अब केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बन चुका है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है, जो व्यक्ति को अनुशासित, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 177 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। आज 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और वैश्विक नेतृत्व का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को विश्वव्यापी जन-आंदोलन का स्वरूप मिला है और केंद्र सरकार के 12 वर्षों में भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज विशेषकर युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। योग आत्मसंयम, मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक सोच विकसित करता है तथा नियमित योगाभ्यास तनाव, अवसाद और नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा। स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। योग स्वस्थ नागरिक, शिक्षित युवा, सशक्त महिलाओं और जागरूक समाज के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदेश में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को शामिल किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश में 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 883 व्यायामशालाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह 859 आयुष योग सहायकों तथा 156 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अलावा 397 आयुष औषधालयों एवं 109 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रूप में विकसित किया गया है।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयास तभी सफल होंगे जब प्रत्येक नागरिक स्वयं योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन भर स्वस्थ रहने की जीवन शैली है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमित योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डॉ. अरविंद शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से संकल्प दिलाया कि वे योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जब युवा योग अपनाएंगे तो स्वस्थ परिवार बनेंगे, स्वस्थ परिवारों से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत-2047 का निर्माण होगा। उन्होंने योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग साधकों व संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने इसके उपरांत राजीव गांधी खेल परिसर में पौधारोपण कर उपस्थितगण को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बॉक्स :-
– प्रधानमंत्री विश्व मंच पर मजबूती व आत्मविश्वास के साथ रखते है भारत का पक्ष :-
डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व मंच पर भारत का पक्ष मजबूती और आत्मविश्वास के साथ रखते हैं। प्रधानमंत्री किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के सम्मान और हितों से कोई समझौता नहीं करते। विश्व के प्रमुख नेताओं द्वारा भी उनकी नेतृत्व क्षमता और दृढ़ वार्ता कौशल की सराहना की जाती है। भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा, चेयरमैन सतीश कौशिक, कला परिषद रोहतक मंडल के अतिरिक्त निदेशक गगन हरियाणवी, जिला महामंत्री नितिन जैन, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, एलडीएम महाबीर प्रसाद, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा, डॉ. भूपेंद्र साहू, डॉ दिनेश घिलौड़, धर्मबीर शर्मा, एडवोकेट अनीता बुधवार, धर्मेंद्र गुगनानी, सौरभ, विजय परुथी, ज्योत्स्ना रोहिल्ला, सुमित बंसल, रेखा रोहिल्ला, संजय परमार, रणधीर भारद्वाज, विपिन गोयल सहित अन्य उच्चाधिकारी तथा पार्टी पदाधिकारी के अलावा सैकड़ों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment