झज्जर में सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 8:25 PM
Follow Us:

झज्जर, 21 जून।  जिला झज्जर में रविवार को आयोजित की गई नीट (यूजी) परीक्षा सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके और नकल रहित संपन्न हुई।

परीक्षा नकल रहित व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, ज़िला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया। इसके लिए स्वयं डीसी वर्षा खांगवाल ने कमान संभाली । उन्होंने जिला में   बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व नियमानुसार जरूरी व्यवस्थाए देखी, सीसीटीवी के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्था देखी, साथ ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक व स्टाफ से भी पूछताछ की। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि प्रश्न पत्र सही तरीके से गोपनीयता के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुँचे। सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए, उसके नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए समूची व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन्स को फॉलो किया गया। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

*परीक्षा के चलते  कमांड सेंटर से हर गतिविधि पर रही प्रशासन की नजर*

रविवार को नीट परीक्षा के चलते लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय कमांड सेंटर स्थापित किया गया था। डीसी वर्षा खांगवाल ने कमांड सेंटर का जायजा लेते हुए स्वयं मोनिटरिंग की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कमांड सेंटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की मूवमेंट, व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की गई, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

नीट -यूजी परीक्षा के लिए झज्जर जिला में कुल 8 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लगभग 2348 परीक्षार्थियों में से 2163 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी,जिसमें 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई,जबकि डिसएबल्ड परीक्षार्थियों के लिए यह समय सीमा 2 से 6 बजे निर्धारित की गई थी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment