रेलवे ने भाड़ावास फाटक के लिए किया 25 करोड़ का टेंडर जारी

By Sahab Ram
On: August 8, 2021 3:10 PM
Follow Us:
  • रेलवे ने भाड़ावास फाटक के लिए किया 25 करोड़ का टेंडर जारी
  • भाडावास फाटक पर आरओबी बनाने में आएगी तेजी : राव इंद्रजीत
    पीडब्ल्यूडी विभाग अपने हिस्से का 30 करोड का टेंडर पहले ही कर चुका है जारी

रेवाड़ी शहर के लिए नासूर बने भाड़ावास फाटक पर फ्लाईओवर बनने की सभी प्रक्रिया पूरी कर टेंडर कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है । केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे की ओर से भाड़ावास फाटक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए ₹25 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी अपने हिस्से के निर्माण का 30 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया था और उस को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा की शहर के भाड़ावास फाटक संख्या एलसी 61 पर फ्लाईओवर बनाने के लिए पिछले वर्षों से प्रयासरत थे।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

वित्त वर्ष 2018 में इस योजना को रेलवे वर्क प्रोग्राम में शामिल किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से रेलवे की ओर से इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए बनाई गई जीएडी को पास नहीं किया गया था। फ्लाईओवर निर्माण के लिए दोनों और जमीन की भी आवश्यकता थी लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण से संबंधित कार्रवाई के लिए हाथ खड़े कर दिए गए थे। राव ने कहा कि भाड़ावास फाटक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए वह अनेकों बार रेलवे मंत्री से मिले और रेलवे द्वारा लगाई गई आपत्तियों को दूर करने का आग्रह उनसे किया था। हाल ही संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री से मुलाकात की और रेलवे क्रॉसिंग संख्या 3 रेवाड़ी नारनौल रींगस , रेलवे क्रॉसिंग संख्या 59 ए रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सादलपुर पर भी फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर चर्चा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment