नगर निकाय चुनावों में अन्य राज्यों के SC/BC वर्ग को हरियाणा में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 7:59 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 23 अप्रैल- हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग को विभिन्न जिलों से यह प्रश्न प्राप्त हो रहे थे कि अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति (SC) तथा पिछड़ा वर्ग ‘A’ एवं ‘B’ श्रेणी के व्यक्तियों की हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में आरक्षण हेतु क्या पात्रता होगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आयोग द्वारा पूर्व में 14 फरवरी 2025 को सभी उपायुक्तों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पुनः शंकाएँ प्राप्त होने के चलते उक्त स्पष्टीकरण को दोबारा सभी जिलों में भेजा गया है, ताकि संबंधित अधिकारी इसे भली-भांति समझकर अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि एवं विधायी विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, अन्य राज्य से जारी अनुसूचित जाति या पिछड़ा वर्ग ‘A’ एवं ‘B’ के प्रमाण पत्र के आधार पर हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

विवाह के आधार पर भी नहीं मिलेगी पात्रता

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई महिला अन्य राज्य से संबंधित है, तो केवल विवाह के आधार पर उसे हरियाणा में संबंधित श्रेणी के आरक्षण का लाभ प्राप्त नहीं होगा, भले ही उसकी जाति हरियाणा की सूची में शामिल हो।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सख्त पालन के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment