समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 2:34 PM
Follow Us:

भिवानी, 27 जुलाई। डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बिजली, जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, परिवार पहचान पत्र और समाज कल्याण सहित अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समाधान शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां विभागीय अधिकारी एक मंच पर उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
एसडीएम के समक्ष गांव सागवान निवासी राजपाल ने बिजली कनेक्शन दिलवाने, संजय कुमार ने पेयजल समस्या, गांव रोहनात निवासी राममेहर ने नहर के पानी की चोरी तथा गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने शहर में घटिया व नकली दूध-पनीर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सैंपल भरवाने व अनिल सोलंकी ने हनुमान गेट, हलवास गेट और पतराम गेट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पिछले एक माह से पड़ी मिट्टी हटवाने की शिकायत दी। राजेंद्र ने चेहड़ पहाड़ी धर्मशाला से अवैध कब्जा हटवाने, गांव ढ़ाणी माहू निवासी अनिल कुमार ने जमीनी विवाद में पुलिस कार्रवाई, गांव लोहानी निवासी लाली ने सडक़ दुर्घटना मामले में रोडवेज बस चालक की लापरवाही की जांच करवाने, वार्ड-16 के पार्षद अनिल ने 15-20 मकानों में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए 20-30 फुट पाईपलाइन बिछाने, दादरी गेट वाटर बूस्टर पर कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत दी।
इसी प्रकार एसडीएम के समक्ष पवन, रामकुमार, शर्मिला, महावीर, राजेंद्र, कृष्ण, सुरेंद्र, सुमन, राजबाला, रेनू, सत्यवीर, प्रीति, सुमित्रा, सुनील पाल व आनंद सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय कम करवाने, अवैध बिजली कनेक्शन, गलत तरीके से जुड़ी संपत्ति हटवाने सहित विभिन्न त्रुटियों के संबंध में शिकायतें दर्ज कराई। एसडीएम महेश कुमार ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एलडीएम राजन मल्होत्रा, नगर परिषद से सुरेन्द्र सांगवान, जन स्वास्थ्य विभाग से प्रवीन्द्र, लोक निर्माण विभाग से सुनील कुमार, पीओएनआरई से वेदप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य नरेश शर्मा, केके ग्रोवर, नरेंद्र ग्रेवाल और रामकिशन हलवासिया उपस्थित रहे।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न: अशोक बंसल अध्यक्ष और तेजिंदर लोहिया बने महासचिव

हरियाणा के राज्यपाल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment