टोक्यो पैरालिंपिक: खिलाड़ी टेकचंद की माँ बोली बेटे पर गर्व, दौबारा करेंगे कोशिश

By Sahab Ram
On: August 27, 2021 1:44 PM
Follow Us:

टोक्यो पैरालिंपिक: खिलाड़ी टेकचंद की माँ बोली बेटे पर गर्व, दौबारा करेंगे कोशिश

टोक्यो पैरालिंपिक में आज रेवाड़ी के टेकचंद का भी मैच हुआ। मुकाबला देखने के लिए उनके घर में काफी लोग जुटे रहे और टीवी स्क्रीन से चिपके रहें । हालांकि टेकचंद मेडल नहीं जीत पाए। लेकिन उनकी मां ने कहा कि बेटे पर गर्व है. जिसने आठ साल चारपाई में रहने के बावजूद मेहनत कि और देश का प्रतिनिधित्व किया . माँ विद्या ने कहा कि जब उसका बेटा टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय दल का ध्वज वाहक बना था ..वो उस वक्त ही jeजीत गए थे . लेकिन गोला फेंक खेल में वो इसलिए ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए क्योंकि उनका चयन भाला फेंक खेल के लिए हुआ था .और दो दिन पहले ही कैटगरी और खेल दोनों में बदलाव कर दिया गया .

 

एफ-54 की बजाय एफ-55 हुई कैटेगरी

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बावल के रहने वाले पैरा एथलीट टेकचंद का इसी वर्ष जून में टोक्यो पैरालिंपिक के लिए चयन हुआ था। उनकी कैटेगरी एफ-54 थी, लेकिन पैरालिंपिक कमेटी ने जांच के बाद उनकी कैटेगरी को एफ-55 कर दिया । एफ-54 कैटेगरी में उनको जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेना था, लेकिन एफ-55 कैटेगरी चेंज होने के बाद उन्हें शॉटपुट में हिस्सा लेना पड़ा।

ये है टेकचंद का परिवार

टेकचंद के पिता रमेशचंद का वर्ष 1994 में निधन हो गया था। 24 जुलाई 1984 को जन्मे टेकचंद के परिवार में मां विद्या देवी, बड़े भाई दुलीचंद, भाभी शीला देवी, भतीजी व भतीजा है। दुलीचंद बिजली निगम में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर नारनौल में कार्यरत हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

टेकचंद की कई और बड़ी उपलब्धियां

टेकचंद वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में विश्व में छठे नंबर पर रहे। 36 वर्षीय टेकचंद वर्ष 2005 में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद करीब 10 साल तक बिस्तर पर रहे। फिर उन्होंने 2016 से जैवलिन, डिस्कस, शॉटपुट खेलों में हिस्सा लेते हुए राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई। इसी वर्ष 29 मार्च को बेंगलुरु में संपन्न 19वीं नेशनल पैराएथलेटिक प्रतियोगिता में शॉटपुट, जैवलिन और डिस्कस थ्रो तीनों में स्वर्ण पदक जीता था।

 

प्रदेश सरकार ने दिया सम्मान

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

टेकचंद को हरियाणा सरकार द्वारा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह महेंद्रगढ़ जिला में खेल प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के मद्देनजर रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास करने के साथ अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दे रहे थे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment