अगस्त माह में दर्ज शस्त्र अधिनियम मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 24, 2020 3:01 PM
Follow Us:

अगस्त माह में दर्ज शस्त्र अधिनियम मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

सीआईए पुलिस रेवाड़ी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान बंजारवाडा मोहल्ला निवासी बिरेंदर उर्फ बिंदर के रूप में हुई है। उक्त मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की 11 अगस्त को पुलिस को सुचना मिलने पर एक युवक राजन निवासी बंजारवाडा को देशी कट्टा व एक जिन्दा रौंद सहित काबू करके थाना शहर रेवाड़ी में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जाँच शुरू की थी। जाँच में आरोपी राजन ने बतलाया था की यह देशी कट्टा व जिन्दा रौंद मेरा भाई बिरेंदर उर्फ बिंदर लेकर आया था और उसने घर में छिपाकर रखा हुआ था जो पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपी बिरेंदर उर्फ बिंदर पुत्र नरेंदर सिंह निवासी बंजारवाडा थाना शहर रेवाड़ी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।  

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment