रेवाड़ी में केबल ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 9:35 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के गांव बैरियावास का रहने वाला अंकित (18) केबल ऑपरेटर के पास नौकरी करता था। केबल खराब होने की शिकायत मिलने पर वह अपने ही गांव बैरियावास में बिजली के पोल पर चढ़ा था। तभी हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से उसे करंट लगा और वह सीधा नीचे जमीन पर आकर गिरा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आसपास के लोग अंकित को उठाकर तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment