Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद का लड़का BSF में बना असिस्टेंट कमांडेंट, ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित

By Sahab Ram
On: February 15, 2026 3:58 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद के सुनील गोदारा ने लगातार संघर्ष के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। डिफेंस सेक्टर के 10 एग्जाम पास करने के बाद अब वे Border Security Force (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं।

14 फरवरी को मध्य प्रदेश के Gwalior में उनकी पासिंग आउट परेड हुई। खास बात यह रही कि सुनील ने अपने आखिरी अटेम्प्ट में यह सफलता प्राप्त की।

‘बेस्ट ट्रेनी’ और ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मान

ट्रेनिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए सुनील को उनके बैच में ‘बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड’ और ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान BSF के महानिदेशक Praveen Kumar ने प्रदान किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

करीब एक महीने की छुट्टी के बाद सुनील की पहली पोस्टिंग त्रिपुरा में होगी।

कई बार असफलता, फिर भी नहीं मानी हार

सुनील इससे पहले, 6 बार लेफ्टिनेंट परीक्षा, 4 बार फ्लाइंग ऑफिसर परीक्षा, 3 बार असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा क्लियर कर चुके थे, लेकिन हर बार इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाए। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखा।

क्लर्क की नौकरी के साथ की तैयारी

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

सुनील पहले सोनीपत के एक स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। चार साल नौकरी करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी।

उनके पिता बिजली निगम में कर्मचारी थे, लेकिन चौटाला सरकार के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी। ऐसे हालात में भी सुनील ने मेहनत और धैर्य से अपनी मंजिल हासिल की।

UPSC 2023 में हुआ चयन

परिजनों के अनुसार, सुनील का चयन Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा घोषित 2023 के परिणाम में हुआ था। हालांकि कोरोना के कारण उनकी ट्रेनिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

8 फरवरी 2025 से ग्वालियर में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई, जो करीब एक वर्ष तक चली। 14 फरवरी को पासिंग आउट परेड के साथ उन्होंने आधिकारिक रूप से असिस्टेंट कमांडेंट का पद संभालने की दिशा में कदम बढ़ाया।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment