युवाओं को नशे से दूर रहकर गांव के विकास में भागीदारी निभाने का किया आह्वान

By Sahab Ram
On: May 29, 2026 8:52 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 28 मई।

सोहना ब्लॉक के गांव महेन्द्रवाड़ा में बुधवारा को जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीसी सोनू भट्ट ने स्वयं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही अनेक समस्याओं का समाधान किया गया।

*ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन निरंतर प्रयासरत*

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों और मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों से संबंधित जिन मुद्दों का निपटारा स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें जल्द से जल्द हल किया जाए, जबकि अन्य मामलों को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। 

एडीसी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रशासन को दें, ताकि उनका व्यवस्थित ढंग से समाधान किया जा सके। एडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोगों को पारदर्शी और सरल सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव के जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। 

*युवाओं को नशे से दूर रहकर गांव के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान*

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

एडीसी सोनू भट्ट ने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा उनकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा गांवों की तस्वीर बदल सकती है।

उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। युवा अपने जीवन में अनुशासन अपनाएं और अपने सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और अच्छे संस्कार युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं।

इस अवसर पर सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर, पंचायती राज से कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा, गांव के सरपंच रामपाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment