Murder: रेवाड़ी मे मामूली कहासुनी के चलते युवक की हत्या, चंद घंटों में ही एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 12, 2023 8:15 PM
Follow Us:

Murder: जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बड़ा तालाब निवासी नरेंद्र सैनी ने बताया कि  वह अनाज मंडी के गेट के सामने पराठे की रेहडी लगाता है। सरसों खरीद के कारण लोगों की काफी भीड़ थी। उसका बेटा दिव्यांशु व छोटा बेटा नितिन मदद के लिए रेहड़ी पर थे।

रेहड़ी के पीछे बनी दुकानों में धारण निवासी आजाद ने होटल किया हुआ है। रात को होटल पर आजाद का चाचा नरेंद्र आया हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह होटल पर बीडी लेने गया था। होटल में नरेंद्र व उसके साथ गांव नंगली गोधा निवासी रोहित बैठा हुआ था। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुन कर उसका बेटा दिव्यांशु व नितिन पहुचे तो उनके साथ भी मारपीट की।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

मारपीट के कारण दिव्यांशु वहीं अचेत होकर गिर गया। वह उसे उठा कर सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत (Murder) घोषित कर दिया। जिस सुचना पर चौकी सेक्टर 3 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में हत्या (Murder) का मामला दर्ज कर एक आरोपी गांव धारण निवासी नरेंद्र तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आवश्यक करवाई कर रही है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now