सरकारी स्कूल में ऐसा नजारा आपने नहीं देखा होगा

By Sahab Ram
On: April 28, 2022 1:15 PM
Follow Us:

ये वीडियो पीथड़ावास गाँव के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की है. जहाँ बच्चों का स्कूल में पहला दिन है. स्कूल स्टाफ डीजे और ढोल के साथ बच्चों के गले में माला पहनाकर स्कूल लेकर आ रहे है और उनके अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल तक छोड़ने आ रहे है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बच्चों में संस्कार भी डाले जा सकें.स्कूल पहुँचने पर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और फिर माँ सरस्वती का वंदन किया गया.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आपको बता दें कि हाल में ही प्रदेश के काफी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया है. जिनमें रेवाड़ी जिले के गाँव पीथड़ावास का स्कूल भी शामिल है. सरकारी स्कूलों में अभिभावकों का और बच्चों का रुझान बढे इसलिए सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment