विश्व योग दिवस पर ऑनलाइन जुड़ने के लिए इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

By Sahab Ram
On: June 7, 2021 12:55 PM
Follow Us:

विश्व योग दिवस पर ऑनलाइन जुड़ने के लिए इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

  • विश्व योग दिवस पर ऑनलाइन जुड़ने के लिए इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
  • 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में प्रात: 7:00 बजे ऑनलाइन योग कार्यक्रम में ले भाग

रेवाड़ी, 7 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारी को लेकर सोमवार को उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली तथा जिलावासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी यशेन्द्र सिंह ने आज वेबसाइट  http://yogaday21.com  को भी लॉन्च किया ताकि घर बैठेे ऑनलाइन अधिक से अधिक भागीदारी हो।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 20 जून तक प्रात: 7:00 से 7:45 बजे व साय: 6:00 से 6:45 बजे तक योग अभ्यास कार्यक्रम कराएं जा रहे है उन्होंने बताया कि योग अभ्यास कार्यक्रम में लोगों को योग की बारीकियों के साथ-साथ उन्हें योगिक क्रियाएं और प्राणायाम के जरिये स्वस्थ रहने के गुण सिखाए जा रहे है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर 21 जून 2021 प्रात: 7:00 बजे से ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेबसाइट  http://yogaday21.com   के माध्यम से रजिस्टे्रशन कर इस विश्व योग दिवस में भाग लें। उन्होंने बताया कि वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम व मोबाईल नंबर दर्शाना होगा। उन्होंने बताया कि जो ऑनलाइन योगा में भाग लेगा वह 21 जून को ऑनलाइन ही प्रतिभागी का प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना काल में सेहत के लिए योग करें। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।  उन्होंने कहा कि बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि योग दिवस एकजुटता का दिन है। जो हमें साथ लाता है इस बार योग दिवस पर हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग करेंगे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

कोरोना के चलते लोगों को योग की जरूरत पहले की तुलना में अधिक समझ आ रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति के चलते इस साल लोग अपने पूरे परिवार के साथ अपने-अपने घरों में योग करें। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने लोगों से कोविड-19 महामारी के कारण अपने घरों में ही ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से योग दिवस मनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि योग के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इस योग दिवस पर अधिक से अधिक लोग जुडक़र अपनी प्रतिभागीता सुनिश्चित करे।

डीसी ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से उबरने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मैदानों की जगह वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि भारत में योग की उत्पत्ति लगभग 5000 वर्ष से भी अधिक समय पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि योग के बिना विद्वान का भी कोई यज्ञकर्म सिद्ध नहीं होता। उन्होंने कहा कि वैदिक काल में यज्ञ और योग का बहुत महत्व था। उन्होंने बताया कि ब्रह्मचर्य आश्रम में वेदों की शिक्षा के साथ ही शस्त्र और योग की शिक्षा भी दी जाती थी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

इस अवसर पर एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीमए कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार, आयुर्वेद डॉ बंसत, योग आचार्य युद्घवीर व राकेश, एडीआईओ सुनील, तहसीलदार प्रदीप देशवाल व मनमोहन सहित नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment