हिसार मिल्ट्री कैंट में होने वाली सेना भर्ती में CEE की परीक्षा अब 25 जुलाई को

By Sahab Ram
On: July 7, 2021 1:36 PM
Follow Us:

हिसार मिल्ट्री कैंट में होने वाली सेना भर्ती में  CEE  की परीक्षा अब 25 जुलाई को

हिसार मिल्ट्री कैंट में होने वाली सेना भर्ती में  CEE  की परीक्षा अब 25 जुलाई को .

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेवाड़ी, 7 जुलाई। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की आर्मी रिक्रुटमेंट रैली जो 14 मार्च 2021 से 5 अप्रैल 2021 तक हिसार मिलिट्री कैंट में आयोजित की गई थी, उसका  CEE अब 25 जुलाई 2021 को हिसार मिल्ट्री कैंट में होना सुनिश्चित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी एआरओ चरखी दादरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो उम्मीदवार अभी तक मेडिकल फिट घोषित हुए हैं उनको जिला अनुसार पुन: निम्म तिथि को नये एडमिट कार्ड भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा जारी किए जाएगें।

रेवाड़ी जिला के उम्मीदवारों को 12 जुलाई 2021 प्रात: 10 बजे से, महेंद्रगढ़ जिला के उम्मीदवारों को 13 जुलाई 2021 को प्रात: 10 बजे से, भिवानी जिला के उम्मीदवारों को 14 जुलाई 2021 प्रात: 10 बजे से तथा चरखी दादरी जिला के उम्मीदवारों को 15 जुलाई 2021 प्रात: 10 बजे से जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदारों को पहले से एडमिट कार्ड जारी किया गया था वो सभी उम्मीदवार अपना पुराना एडमिट कार्ड उपरोक्त तिथि को नया एडमिट कार्ड लेने से पहले सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी जमा करें। सभी उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि आपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं आधार कार्ड साथ में लेकर आएं।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment