वर्कशॉप में मजदूरों को बताए गए कानूनी अधिकार

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:41 PM
Follow Us:

सिरसा, 01 मई।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीडीएलयू के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सिरसा में कार्यरत मजदूरों के लिए एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान रीटेनर अधिवक्ता आशीष गुप्ता ने मजदूरों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मजदूरों को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण से बच सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, मजदूरों से संबंधित विभिन्न कानूनों, फ्री लीगल ऐड, ई-श्रम कार्ड तथा पेमेंट ऑफ वेजेस एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आवश्यकता पड़ने पर मुफ्त कानूनी सहायता के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रामा सिविल इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनीश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

14 मई को गुरुग्राम में आयोजित होगी बाढ़ बचाव मॉक एक्सरसाइज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment