“महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल”

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 12:10 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 30 मई।
हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं पारंपरिक लोक कला ‘सांझी’ के संरक्षण और पुनर्जीवन के उद्देश्य से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर तीन दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे इस प्राचीन लोक कला को संरक्षित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक के.एम. पांडुरंग के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में सांझी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में विकास एवं पंचायत विभाग बल्लभगढ़ के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय में 2 जून से 4 जून तक तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होगी, जिसमें स्थानीय महिलाएं भाग लेकर सांझी कला के विभिन्न स्वरूपों को सीखेंगी तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांझी का निर्माण करेंगी।

तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू

बीडीपीओ बल्लभगढ़ प्रवक्ता ने बताया कि सांझी केवल एक कला नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस कला के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकेगी। शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली के कारण युवा पीढ़ी इस पारंपरिक कला से दूर होती जा रही है। जिसके कारण विभाग मण्डल स्तर पर महिलाओं और युवाओं को इस कला के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस निशुल्क कार्यशाला में सांझी सीखने की इच्छुक महिलाएं सांझी बनाने की कला के गुर सीख सकती है।

उन्होंने क्षेत्र की इच्छुक महिलाओं से अपील की कि वे इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे इस लोक कला को सीखकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचा सकें।

पर्यटकों और युवाओं ने जाना हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का इतिहास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment