रेवाड़ी डीसी की पहल पर महिला सफाई कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह में बिखेरी सांस्कृतिक छटा

By Sahab Ram
On: January 27, 2023 4:33 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बार बार अपने हर प्रयास से यह साबित किया है कि बदलाव की शुरुआत तो एक अकेला व्यक्ति ही करता है बाद में कारवां तो स्वयं ही जुड़ता चला जाता है। इस बार रेवाड़ी में आयोजित 74वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस में रेवाड़ी शहरी निकाय की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक नृत्य की सकारात्मक पहल से सफाई कर्मचारियों की उत्सुकता और खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इनका कहना है कि पहली बार इतना मान सम्मान उन्हें दिया गा है। वे कभी जिस स्टेडियम में साफ-सफाई करते थे आज वहीं मंच हमारे लिए तैयार हो रहा है, ये तो मानो हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं। इतना मान सम्मान पाकर ये कर्मचारी डीसी अशोक कुमार गर्ग का कोटि-कोटि आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त की इतनी आत्मीयता और अपनापन देखकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे हमारे परिवार के मुखिया हैं और हम उनके परिवार के सदस्य हैं। जिस प्रकार परिवार का मुखिया को हर सदस्य को अपने साथ लेकर चलता है वैसे ही उपायुक्त हर अवसर पर अपने इस परिवार को विशेष रूप से याद रखते हैं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उपायुक्त के पद पर आसीन होकर भी अशोक कुमार गर्ग का अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत है। जिस पर प्रत्येक आम नागरिक कायल हैं। अगर प्रत्येक व्यक्ति इसी सकारात्मकता के साथ समाज को आगे बढ़ाने का प्रण करे तो हमारा समाज तरक्की के नाते आयामों तक पहुंचेगा। बदलाव वास्तविकता में होना चाहिए दिखावे में नहीं जिस दिन वास्तविक रूप में जिला उपायुक्त की तरह सभी नगरवासियों ने इस बदलाव को वास्तव में स्वीकार कर लिया उस दिन समाज से हर तरह का भेदभाव स्वत: ही मिट जाएगा।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now