Rewari news: रेवाड़ी मे शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 1 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 11, 2023 7:28 PM
Follow Us:

Rewari news: जांचकर्ता ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में कहा था कि वह एक कंपनी में काम करती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी बिहार के रहने वाले राहुल पांडेय से जान पहचान हो गई। राहुल कसौला चौक के पास किराए के कमरे पर रहता है। दोनों के बीच रोजाना बात होने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी राहुल पांडेय ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर Rewari के कसौला चौक स्थित अपने कमरे पर बुला लिया। यहां आने के बाद राहुल पांडेय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी का एक अन्य साथी कुलदीप भी वहां पहुंच गया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

आरोपी राहुल और कुलदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना कसौला पुलिस Rewari) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस पर थाना कसोला पुलिस ने आरोपी राहुल को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now