Weather Update: जानिए आज हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

By Sahab Ram
On: April 26, 2022 6:50 AM
Follow Us:

भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कमजोर सक्रिय प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. दोपहर बाद राजस्थान में नए बादलों का फुटाव और निर्माण हुआ.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसके असर से शाम 5 बजे बाद हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं व अंधड़ चली. इसके बाद रात तक रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल सहित एनसीआर व दिल्ली में इसका असर देखने को मिला.

मंगलवार को हरियाणा व एनसीआर में इसका असर खत्म हो जाएगा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और साथ ही साथ संपूर्ण इलाके में भीषण गर्मी व लू अपने तीखे तेवर दिखाएगी. इस दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस सप्ताह के आखिर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

     क्षेत्र                                 अधिकतम तापमान

  • अंबाला                           43.8
  • गुरुग्राम                          42.4
  • बालसमंद                        42.3
  • हिसार एएमएफयू            42.1
  • महेंद्रगढ़                         41.6
  • भिवानी                          41.4
  • रोहतक                          41.0
  • सिरसा                          40.9

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment