Weather update : मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस दिन हल्की बूंदाबांदी होने के बन रहे आसार

By Sahab Ram
On: April 11, 2022 8:53 AM
Follow Us:

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा राज्य में 15 मार्च से लगातार दिन का तापमान सामान्य में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जबकि रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया हुआ है. इस दौरान 9 अप्रैल को विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में 42.9 डिग्री सैल्सियस तथा 10 अप्रैल को 41.4 डिग्री सैल्सियस आंका गया जो अब तक के इस सीजन के सबसे गर्म दिन था.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसके साथ ही 11 अप्रैल के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही है.क्योंकि 12 अप्रैल से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने की संभावना है. यानी कि कल से हवाओं के बदलाव की वजह से कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा जिसमें तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखेगी.

मौसम विभाग ने आगे बताया कि एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 13 14 अप्रैल को आंशिक बादलवाई तथा 13 अप्रैल देर रात्रि को उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है. जिससे राज्य में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल के दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद 15 अप्रैल से राज्य में फिर से मौसम गर्म व खुश्क होने की संभावना बनी रहेगी.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बारिश को लेकर क्या है स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है फिलहाल मौसम विभाग का अनुमान तो यही कहता है. यानि कि हरियाणा के लोगों को दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को जरूर मिलेगा, यह हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

मौसम विभाग के अनुमान में सबसे अहम बात यह है कि 15 अप्रैल के बाद फिर से मौसम पहले जैसा हो जाएगा, जो कि लोगों के लिए राहत की खबर नहीं है, हालांकि कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment