Weather update: हरियाणा में आज और कल होगी झमाझम बारिश

By Sahab Ram
On: February 3, 2022 7:39 AM
Follow Us:

Weather update: हरियाणा में आज और कल होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में मौसम बदल गया है। गुरुवार सुबह से कई जिलों में झमाझम बरसात हुई। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला/चंडीगढ़, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव आया है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में बादलवाई और कहीं-कहीं गरज-चक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

Weather update: हरियाणा में आज और कल होगी झमाझम बारिश
Weather update

बुधवार को सुबह की शुरुआत गहरी धुंध से हुई थी। धुंध के कारण सुबह सात बजे तक दृश्यता सिर्फ 100 मीटर ही रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होता रहा। सुबह 11 बजे धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए थे। यह धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई और यह 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment