क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 4:24 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 10 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की पीठ पर लगातार छुरा घोंप रही है। बीजेपी सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाने के बाद जैसी जरूरी खादों जैसे यूरिया के 200 रुपए, पोटाश के 175 रुपए और एनपीके के 550 से 700 रुपए दाम बढ़ा कर किसानों को चौतरफा घेर लिया है। यह कोई संयोग नहीं है बल्कि किसानों और भारतीय कृषि व्यवस्था को कमजोर करने, दिवालिया करने और अंतत: खेती-किसानी को खत्म करने की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान खेती के लिए यूरिया, एसएसपी, डीएपी, पोटाश और कॉम्प्लेक्स खादों पर निर्भर हैं। बीजेपी सरकार ने किसानों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है। डीजल, जो ट्रैक्टर चलाने, सिंचाई पंप चलाने, खेत की तैयारी और फसल ढुलाई के लिए अनिवार्य है, उसके दामों में हालिया बढ़ोतरी ने प्रति एकड़ लागत को सैकड़ों रुपये बढ़ा दिया है। खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान अब सोच रहे हैं कि खेती करना फायदे का सौदा है या घाटे का जाल। किसान देश की रीढ़ हैं, उन्हें तोड़ने की कोशिश देश को तोड़ने के बराबर है।
उन्होंने कहा कि यह महंगाई किसानों का खून चूस रही है। डीजल की हर बढ़ोतरी सीधे खेती की लागत बढ़ाती है जुताई, बुवाई, निराई, कटाई और मंडी पहुंचाने तक। खादों की बढ़ी कीमतें इनपुट लागत को और ऊंचा ले जा रही हैं, जबकि फसलों के दाम किसानों को लागत भी नहीं चुकाते। छोटे और सीमांत किसान, जो देश की 80 प्रतिशत से ज्यादा कृषि आबादी हैं, इस दोहरी मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। किसान कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। भाजपा सरकार दावा करती है कि वह किसानों की हितैषी है, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। सब्सिडी का ढोंग रचकर, कीमतें बढ़ाकर और वैश्विक कारकों का बहाना बनाकर सरकार किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह तो साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है। बीजेपी सरकार किसानों और किसानी को खत्म करने की साजिश रच रही है तो जनता सत्ता से खत्म कर देगी। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment