आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं मतदाता

By Sahab Ram
On: July 7, 2026 4:48 PM
Follow Us:

सिरसा, 07 जुलाई।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत छह जुलाई को राज्य के 1,99,18,634 (96.43%) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किये जा चुके हैं जिनमें से कुल 1,22,08,806 (59.11%) गणना प्रपत्रों को बीएलओ के माध्यम से डिजिटाईज़्ड-अपलोड किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग की हिदायतानुसार बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र दोहरी प्रति में दिये गये हैं। जिसमें मतदाता अपना विवरण भरकर बीएलओ को वापिस जमा करवायेंगे तथा बीएलओ एक गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करके मतदाता या परिवार के व्यस्क सदस्य को रसीद-प्राप्ति के रूप में वापिस करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जिनसे हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र वापिस बीएलओ को प्राप्त होते हैं। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र वापिस बीएलओ को प्राप्त नहीं होता है तो उसका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में शामिल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मतदाता अपना गणना प्रपत्र आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी भर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि चूंकि गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ को वापिस जमा करने का लगभग एक सप्ताह का समय रह गया है। इसलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने गणना प्रपत्र में सही जानकारी भर कर व हस्ताक्षर सहित बीएलओ को वापिस जमा करवायें तथा प्राप्ति रसीद के रूप में बीएलओ से हस्ताक्षरित दूसरा गणना प्रपत्र अवश्य प्राप्त करें। सभी राजनीतिक दलों से भी अपील है कि अपने-अपने बीएलए के माध्यम से सभी मतदाताओं को जागरूक करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment