कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से युवाओं को जोड़ रहा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह : डॉ नेहा सिंह

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 7:00 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 20 जुलाई।
रोजगार विभाग हरियाणा, द्वारा दिनांक 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है | इस सम्बन्ध में मण्डल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद द्वारा आज सोमवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ओल्ड फरीदाबाद में एक व्यवसायिक मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान लगभग 38 छात्र/छात्राएं विभिन्न आईटीआई के ट्रेड से उपस्थित हुए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं का व्यवसायिक मार्गदर्शन किया गया तथा उन्हें अपने कैरियर को प्राथमिकता देते हुए देश की उन्नति में भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कुमारी स्नेहा अदलखा यंग प्रोफेशनल MCC बड़खल द्वारा विभागीय पोर्टलो (HREX, NCS) के बारे में जानकारी देते हुए बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने हेतु आग्रह किया गया। साथ में उनके द्वारा सक्षम युवा योजना की जानकारी भी दी गई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार द्वारा वह उपस्थित युवाओं को जागृत करते हुए कौशल प्रशिक्षण की महत्ता को उजागर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नरेश कुमार, GI, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में युवाओं को जागृत किया जा रहा हैं ताकि वे अपने करियर को नई ऊचाईयों तक ले जाए तथा विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment