ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए: एडीसी

By Sahab Ram
On: May 26, 2026 5:18 PM
Follow Us:

भिवानी, 25 मई।  स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ग्रामीण अंचल में स्वच्छता के लिए कार्य करें। गांवों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का सही प्रबंधन हो।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण


एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ग्रामीणों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक करें। इसके लिए घर-घर जाकर विशेष कर महिलाओं को समझाया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को निर्मल एवं स्वच्छ बनाना है।

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


एडीसी ने कहा कि ठोक कचरा प्रबंधन का यह विशेष अभियान 27 मई तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान की जाने वाली प्रत्येक गतिविधि को धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने जागरूकता से सब कुछ संभव है। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे हैं एसआईआर फॉर्म :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment