छव्वा में जल आपूर्ति योजना का विधायक ने किया शिलान्यास

By Sahab Ram
On: August 12, 2020 11:36 AM
Follow Us:

छव्वा में जल आपूर्ति योजना का विधायक ने किया शिलान्यास

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
कोसली हलके के गांव छव्वा में बनने वाले जलघर का  विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया तथा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए  लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र की बिजली व पानी की समस्याओं के समाधान को लेकर  मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में
प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज आदर्श गांव छव्वा में शहरी तर्ज पर पेयजल आपूर्ति करने के लिए जलघर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस परियोजना पर सरकार द्वारा 343.50 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलघर के निर्माण उपरांत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी उपलब्ध होगा। जबकि पहले 70 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिल पाता था। जलघर निर्माण उपरांत गांव की पानी संबंधी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
इस मौके पर सांसद अरविंद शर्मा के भाई राज पारिक, मा. हुकम सिंह, मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, बलजीत यादव, अशोक यादव लुखी, विभाग के एक्सईएन विनय प्रकाश चौहान, कमल यादव खेड़ा आलमपुर, जितेंद्र यादव गुरावड़ा, रणबीर कुहारड़, रामनिवास नंबरदार, छव्वा के सरपंच कृष्ण कुमार, बाबूलाल बव्वा, मुकेश डागर भाकली व मनोज यादव एडवोकेट समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment