नगर पालिका सामान्य चुनाव के दृष्टिगत वीडियो सर्विलेंस टीमें व वीडियो व्यूविंग टीमें गठित :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 2:10 PM
Follow Us:

सांपला, 25 अप्रैल : उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि नगर पालिका के सामान्य चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता के सख्ती से लागू करवाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


अंकिता पुवार ने बताया कि चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव कार्यक्रमों, चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए 4 वीडियो सर्विलेंस टीमें तथा 4 वीडियो व्यूविंग टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड एक से 4 के लिए वीडियो सर्विलेंस टीम में सांपला स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड 5 से 8 के लिए इसी महाविद्यालय के एसोसिएट पवन कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड 9 से 12 के लिए सिंचाई डिवीजन सांपला के एसडीओ संजीव कुमार व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के एसोसिएट प्रोफेसर नवीन कुमार के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह


रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि इसी तरह 4 वीडियो व्यूविंग टीमें भी गठित की गई है। वार्ड संख्या 1 से 4 के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर अनिल कुमार व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड संख्या 5 से 8 के लिए सहायक प्रोफेसर रवीश कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड नंबर 9 से 12 के लिए पीएलसी सुपवा के एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए सांपला स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राध्यापक नवीन पुनिया के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है। इनके अलावा आरक्षित स्टाफ भी तैनात किया गया है।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment