विभिन्न संगठनों ने मांगों को लेकर तोशाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By Sahab Ram
On: July 15, 2026 5:42 PM
Follow Us:


भिवानी, 15 जुलाई। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा व पॉवर ग्रीड बनाम किसान संघर्ष समिति द्वारा आज शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया और ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु व ग्राीड बनाम किसान संघर्ष समिति के बिरेंद्र नंबरदार की सांझा अध्यक्षता में एसडीएम को कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान संचालन ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव मास्टर रघुबीर भेरा व जिला सचिव जंगबीर अलखपुरा ने किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने ज्ञापन का समर्थन किया और कहा कि भिवानी के किसानों को हिसार के किसानों के समान मुआवजा दिया जाए, ताकि भिवानी के किसानों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।  
ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि कसान सभी जो रेट निर्धारित किए गए थे उस पर सहमत थे, लेकिन उपायुक्त भिवानी ने इन रेटों को निरस्त करके अतिरिक्त उपायुक्त की उपस्थिति में किसानों कि गैर उपस्थिति में बंद कमरे में रेट कम करके अपनी मर्जी से थोप दिए जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया, क्योंकि ये भारत सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के विपरीत है पॉलिसी के अनुसार उपायुक्त को मूल्य तय करने का कोई अधिकार नहीं है किसान पुछ रहे है कि ये मूल्य क्यों और कैसे बदले गए जबकि उपायुक्त कि कोई पावर भी नहीं है मूल्य बदलने के बारे में।
किसानों का कहना है कि उपायुक्त द्वारा रेट बदलने जांच करवा कर वही रेट रखें जाए जो 06 मई-2006 को निर्धारित किए गए थे। झुपा से लेकर बडेसरा तक सभी किसानों को मार्केट रेट को देख कर उचित मूल्य दिया जाए जो रेट हिसार जिला मे दिए गए हैं उससे कम न दिया जाए , क्योंकि जिला हिसार एनसीआर से बाहर भी है जबकि भिवानी जिला एनसीआर में है।
इस अवसर पर राजपाल चाहर, राज सिंह धनाना, राममेहर बागनवाला, रामचंद्र दूहन, कमल सिंह सूबेदार, चांदवीर फौजी, धर्मबीर पींजोखरा, रामबीर फौजी, कौर सिंह नंबरदार, दयानंद हवलदार, सीताराम खावा, राजबीर बागनवाला, ईश्वर बागनवाला, सत्यवान तोशाम, राजबीर डाडम सहित आदि उपस्थित रहे।  

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment