प्रत्येक नागरिक कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाए : डॉ. बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: July 2, 2021 2:57 PM
Follow Us:

प्रत्येक नागरिक कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाए : डॉ. बनवारी लाल

2 जुलाई 2021 जिले गांव कनुका में भाजपा ओबीसी मोर्चा की तरफ से कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । शिविर में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना से अगर जीतना है तो प्रत्येक नागरिकों को वैक्सीन लगवानी पड़ेगी। 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

भारत मे बनी दोनों वैक्सीन पूर्णतः प्रभावी व सुरक्षित है । विपक्ष लोगो को बरगलाने का काम कर रहा है लेकिन देश के नागरिक उत्साह से वैक्सीन लगवाकर विपक्ष को करार जवाब दे रहे है । बनवारी लाल ने बताया कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की हरियाणा सरकार ने कोरोना की पहली व दूसरी लहर पर बखूबी काबू पाया है और अनुमानित तीसरी लहर की भी सारी तैयारियां कर ली है और मुझे पूरा भरोसा है उससे भी भारत बखूबी निपट लेगा । कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर योगी  ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया और बताया कि यह कैम्प पी एच सी टांकडी व बाबा कुन्दनदास जनसेवा ग्रुप के माध्यम से सम्पन्न हुआ जिसमें 220 लोगो कोरोना कि वैक्सीन लगवाई ।

इस अवसर पर बावल नगर पालिका चेयरमैन अमर सिंह महलावत, डॉक्टर विनीता, एनएचएम के जिला प्रधान पंकज यादव, नीलम, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण चौकन, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन रोहिल्ला, किसान मोर्चा आई टी प्रमुख नीरज भारद्वाज, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र ग्रेवाल, ओबीसी मोर्चा आईटी प्रमुख ओम हरि, बाबूदान सरपंच, रामौतार चौहान, मास्टर सुभाष, रोहताश पंडित जी, सुरेंद्र थानेदार, सतबीर पंच, जयसिंह, रबिया, जिले सिंह, मंजीत, मुकेश भारद्वाज, राहुल, दीपू, राकेश राजपूत, पवन यादव, रामानन्द नम्बरदार, रतिप्रकाश कुंडल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment