न्यायालय परिसर रेवाडी में हुआ टीकाकरण कैम्प का आयोजन

By Sahab Ram
On: July 6, 2021 11:47 AM
Follow Us:

न्यायालय परिसर रेवाडी में हुआ टीकाकरण कैम्प का आयोजन

न्यायालय परिसर रेवाडी में हुआ टीकाकरण कैम्प का आयोजन
महामारी से बचने के लिए कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं:सीजेएम

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 6 जुलाई। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी श्री दिनेश कुमार मितल की अध्यक्षता में व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी श्रीमती वर्षा जैन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर रेवाडी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
टीकाकरण शिविर की शुरूआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी श्री दिनेश कुमार मितल द्वारा की गई जिसमें न्यायालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोरोना के टीके लगवाकर शिविर का लाभ उठाया।

इस मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वर्षा जैन ने बताया कि आमजन कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना के टीके अवश्य लगवाएं व मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें व बिना वजह घर से बाहर ना जाए, साफ सफाई व खान पान का ध्यान रखें। जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है और इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। शिविर में कुल 150 लोगो ने टीका लगवाया जिसमें न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग शामिल रहे।
श्रीमती वर्षा जैन ने यह भी बताया कि जिला न्यायालय रेवाडी में यह 6वां टीकाकरण शिविर है जिसमें न्यायालय के लगभग सभी अधिकारियों व कर्मचारीयों का टीकाकरण हो चुका है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment