डीसी यशेन्द्र सिंह ने यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को दी शुभकामनाएं

By Sahab Ram
On: September 29, 2021 11:53 AM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को दी शुभकामनाएं

इस वर्ष के यूपीएससी टॉपर रहे शुभम कुमार का हरियाणा में रेवाड़ी जिला से भी सम्बन्ध रहा है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने शुभम कुमार को नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

पूर्व में इंडियन डिफेन्स एकाउंट सर्विस के अधिकारी शुभम कुमार पिछले वर्ष रेवाड़ी जिला में अंडर ट्रेनिंग पोस्टेड रहे हैं। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के अंडर ट्रेनिंग के दौरान शुभम कुमार ने प्रशासनिक अनुभव लिया था।

बीते वर्ष मार्च माह में पांच अधिकारियों के दल में शुभम कुमार भी रेवाड़ी आए थे। रेवाड़ी जिला में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का अध्ययन, सीएससी, ग्राम सचिवालय, कोविड में हेल्थ सर्विसेस मैनेजमेंट आदि का दल ने प्रशानिक अनुभव प्राप्त किया।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment