Rewari: कैबिनेट मंत्री ने रेवाड़ी के गाँव सुलखा में किया बूस्टिंग स्टेशन व डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण

By Sahab Ram
On: May 21, 2023 6:30 PM
Follow Us:

Rewari: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुलखा गाँव (Rewari) में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण व पानी को स्वच्छ करने के लिए क्लोरिनेशन प्लांट लगाने तथा आई.डी.डी.आई. पाइप लगाने का कार्य 1.60 करोड़ रुपये की लागत से करवाया गया है।

‘हर घर नल से जल’ स्कीम

गाँव सुलखा (Rewari) की वर्तमान जनसँख्या 4452 है। उपरोक्त बूस्टिंग स्टेशन नहरी पेयजल योजना बधराना के अंतर्गत निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत एक जल घर गाँव बधराना में बनाया गया है तथा बधराना में पानी को स्वच्छ करने के उपरांत इस बूस्टिंग स्टेशन के द्वारा गाँव में वितरित कर दिया जाता है। गाँव के सभी घरों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन की दर ‘हर घर नल से जल’ स्कीम के तहत पीने का स्वच्छ जल वितरित किया जा रहा है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी: कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा को लेकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि बेशक पैरो में चप्पल न हो लेकिन हाथों में किताबें जरूर होनी चाहिए।

बच्चो की शिक्षा सर्वोपरि

उन्होंने कहा कि माता पिता के लिए बच्चो की शिक्षा सर्वोपरि होनी चाहिये, अपने दूसरे खर्चों में कटौती कर के बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह का समझौता न करे। मंत्री ने आगे कहा कि बाला साहेब डॉ भीमराव के सपनों को साकार करने के लिये केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिन रात कार्यरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक